फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों से टीबी मरीजों का सैंपल एकत्र करेगा डाकिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों से क्षय रोगियों के सैंपल टीबी क्लीनिक तक पहुंचाएंगे डाकिए
विज्ञापन

क्षय रोग और डाक विभाग में हुआ करार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। टीबी मरीजों के लिए गए बलगम सैंपल को लैब तक पहुंचाने में डाकघर की भूमिका अहम होगी। क्षय रोग और डाक विभाग में हुए करार के बाद सरकारी अस्पतालों में एकत्र सैंपल को चिट्ठी की भांति जिला टीबी क्लीनिक तक पहुंचाने का कार्य होगा।
अब तक सभी सीएचसी, पीएचसी पर एकत्र टीबी मरीजों के बलगम सैंपल को एसटी एलएस की ओर से एकत्र कर जिला क्लीनिक, फिर लखनऊ भेजने की प्रक्रिया थी। क्षय रोग में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए शासन स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार डाकिया चिट्ठी की भांति सैंपल एकत्र कर डाकघर लाएगा। इसके बाद पार्सल के जरिए जिला स्तर और उसके बाद लखनऊ भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्षय रोग कार्यालय पर बीएनपीएल (बुक नाऊ पे लेटर) विषय पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में जिला समन्वयक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि डाकघर की ओर से नामित डाकिया विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बलगम सैंपल एकत्रित करते हुए जिला क्षय रोग केंद्र एवं लखनऊ तक पहुंचाया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक डॉ. मानवेंद्र पाल ने विस्तार से जानकारी दी। सीबीनेट एलटी आशुतोष त्रिपाठी ने त्रिस्तरीय पैकेजिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। मुख्य डाकघर तेतरी बाजार के निरीक्षक राजेश कुमार, पोस्टमास्टर कर्मराज चौधरी समेत एनटीईपी के डॉक्टर अफरोज नैयर, उस्मान खान, सतीश मिश्रा, सुरेश मिश्रा, फिरोज अहमद, प्रवीण गुप्ता, सत्य प्र काश श्रीवास्तव, चंदन सिंह, सुजाला, दिग्विजय पांडेय और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें