फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी एचपीवी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) की रोकथाम के उद्देश्य से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सोमवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज के टीकाकरण केंद्र में हुआ। इसमें सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ राजेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता व मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने फीता काटकर किया। सीडीओ ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। टीकाकरण से इसका बचाव संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। सभी किशोरियों को गार्डसिल की सिंगल डोज वैक्सीन दी जाएगी।
शासन की ओर से जिले को गार्डसिल वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि 14वां जन्मदिन मना चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान शुरू होने की तिथि से 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की होने वाली किशोरियां भी तीन माह के गहन एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत पात्र होंगी। अभियान का लक्ष्य जिले की लगभग 26300 किशोरियों का टीकाकरण करना है।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा ने कहा कि एचपीवी टीका उन सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर लगेगा जहां कोल्ड चेन प्वाइंट की सुविधा है। यह टीका सभी सीएचसी, पीएचसी पर लगेगा। प्रारंभिक तीन माह तक यह अभियान सप्ताह के सभी कार्य दिवसों में सुबह नौ बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा।
इसके बाद यह नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण पूर्णतः स्वैच्छिक है और इसके लिए माता-पिता या अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी। अभिभावक यू-विन पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर डिजिटल सहमति दे सकते हैं। इंटरनेट उपलब्ध न होने की स्थिति में लिखित सहमति ली जाएगी, जिसे बाद में पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें