एकल विद्यालय अभियान के तत्वाधान में आचार्य पांच दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन श्निवार को जयकिसान इंटर कालेज सनई में हुआ। 14 मार्च से चल रहे अभ्यास वर्ग का उद्घाटन मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने किया था। अभ्यास वर्ग में उसका बाजार संकुल के 90 आचार्य शामिल हुए।
इसमें आचार्यों को पंचमुखी शिक्षा के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा के भाषा गणित, सामान्य ज्ञान, शारीरिक, स्वास्थ्य, संस्कार, हस्तशिल्प सहित सात विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। अंचल प्रशिक्षण ने आचार्यों को विद्यालय संचालन की विधि बताई।
प्रशिक्षण के समापन पर होली मिलन कार्याक्रम का भी आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन अंचल कार्यालय प्रमुख प्रमोद कुमार यादव ने किया। आचार्यों को शिक्षण सामाग्री वितरित की गई। इस दौरान सतीश सचान, दीपक मौर्या, शम्भू नाथ, राहुल चौधरी, ओमप्रकाश, मालिकराम, चैतू प्रसाद, केपी मिश्रा, सुरेंद्र, शेषराम गौंड़ आदि मौजूद रहे।