सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के विभिन्न खेलों में अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की रिक्तियों पर आवेदन मांगा गया है। स्टेडियम ने 14 खेलों के सापेक्ष तीरंदाजी, नेटबाल, टेबल-टेनिस, तलवारबाजी, जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, वुशू, टेनिस, तैराकी, बास्केटबाॅल, भारोत्तोलन, स्क्वैश, शूटिंग, ताइक्वांडो के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता फर्म के तहत आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने के लिए रिक्तियां पोर्टल पर 14 दिसंबर से प्रदर्शित होंगी तथा पोर्टल पर आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर तक होगी। इसकी जानकारी विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है। संवाद