डुमरियागंज। परिषदीय स्कूलों की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में मेजबान डुमरियागंज की टीम चैंपियन रही। नौगढ़ को हराकर उन्होंने यह खिताब जीता। तीसरे स्थान पर इटवा और चौथा स्थान बांसी तहसील को मिला। वहीं, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुए समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंडलीय स्पर्धा के लिए पूरी तन्मयता से जुटने को प्रेरित किया गया। इसी ग्राउंड में 24 नवंबर से बस्ती मंडल की खेल प्रतियोगिता शुरू होगी।
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सीमित संसाधनों में जिस प्रकार से सरकारी स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है। ऐसी प्रतियोगिता के जरिए ही देश को अनोखी प्रतिभाएं मिलती हैं।
एसडीएम ने बीएसए मनीराम सिंह और बीईओ चंद्रभूषण पांडेय के साथ ही अध्यापकों-बच्चों का सफल आयोजन पर हौसलाफजाई की। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 358 अंक प्राप्त करने वाली डुमरियागंज तहसील के प्रभारी नसीम अहमद, 247 अंक पाने वाले नौगढ़ व 109 अंक पाकर इटवा के प्रभारी को शील्ड भेंट किया गया। व्यक्तिगत प्रदर्शन और टीम स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल दिखाने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में डुमरियागंज तहसील के लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी और समूहगान में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं ने अकेले 60 अंक प्राप्त किया।
कार्यक्रम को बीएसए मनीराम सिंह, बीईओ चन्द्रभूषण पांडेय, जिला समन्यवक बालिका शिक्षा सुरेंद्र श्रीवास्तव, नौगढ़ ब्लाक की बीईओ सीमा पांडेय, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.अरुणेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, कलीमुल्लाह, नसीम अहमद, अष्टभुजा पांडेय, मिर्जा महबूब आदि ने संबोधित किया। कमेंट्रेटर की भूमिका अध्यापक जीएच कादिर, स्कोरर सुरेंद्र प्रसाद, महताब आलम और राकेश ने निभाई। प्रतियोगिता में जिला व्यायाम शिक्षिका अलका श्रीवास्तव, सीमा द्विवेदी, विमलेश पांडेय, प्रीति, अभिषेक श्रीवास्तव, राजू, मुस्तन शेरूल्लाह, महेश कुमार, जीशान खलील, जियाफत हुसैन फारूकी, राजकुमार, संतोष कुमार, फकरूद्दीन, आफताब आलम, रूहेल अहमद, सादिक अली, संतोष सिंहानिया, गुलाम हुसैन आदि ने अहम भूमिका निभाई।