फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हास्पिटल सील, चार संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
डुमरियागज क्षेत्र के बैदोलागढ में अवैध रूप से संचालित  लखनऊ हेल्थ केयर हास्पिटल को सील कराते तह
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में बिना पंजीकरण और आवश्यक औपचारिकता पूरी किए अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के विरुद्ध प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए मंगलवार को बैदोलागढ़ में एक निजी हास्पिटल को सील कर दिया और चार हास्पिटल संचालकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई तहसीलदार व सीएचसी अधीक्षक की अगुवाई में की गई है। कार्रवाई से डुमरियागंज क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी चिकित्सालयों के संचालकों में हड़कंप मच गया है। कुछ लोग कार्रवाई के डर से अपनी क्लीनिक बंद कर भूमिगत हो गए हैं।
डुमरियागंज तहसीलददार रविकुमार यादव और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अगुवाई वाली टीम मंगलवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बैदोलागढ़ स्थित लखनऊ हेल्थ केयर एंड मैटरनिटी सेंटर पर पहुंची तो अस्पताल संचालक टीम को देखकर हास्पिटल का शटर डाउन कर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें