फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुराने मोबाइल से नहीं चल रहा काम, बदलवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। क्षेत्र के ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के ब्लाॅक अध्यक्ष राजमाला की अध्यक्षता में संगठन की एक बैठक हुई। इसमें कार्यकत्रियों ने विभाग के नए निर्देशों पर काम करने के लिए सरकार से उपयुक्त उपकरण व अन्य सुविधाएं देने की मांग की। जिलाध्यक्ष प्रभावती ने कहा कि 10 वर्ष पूर्व दिया गया मोबाइल खराब हो चुका है। मौजूदा समय में किसी कार्यकत्री के पास विभागीय मोबाइल न होने से केवाईसी व विकास संबंधी सूचना एवं आधार प्रमाणीकरण एप पर काम करने में दिक्कत हो रही है। अधिकारियों के दबाव में निजी मोबाइल से काम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियों को काम करने के लिए उनके मोबाइल में रिचार्ज का भी प्रावधान है। लेकिन काफी समय से रिचार्ज प्रक्रिया भी बंद है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से मोबाइल फोन या टैबलेट, वाई-फाई की सुविधा, ढाई साल से बंद रहे मोबाइल रिचार्ज का भुगतान देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें