फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सात माह से मानदेय बकाय, रोजगार सेवक परेशान

Sat, 28 Feb 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। प्रदेश सरकार की ओर से होली के मद्देनजर कर्मचारियों को समय से वेतन देने के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन विशुनपुरा ब्लॉक में तैनात रोजगार सेवकों को सात माह से मानदेय नहीं मिला है। उनकी होली फीकी रहने की आशंका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत रोजगार सेवकों को अगस्त माह से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। केवल रोजगार सेवक ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और तकनीकी सहायकों की भी यही स्थिति बनी हुई है।

रोजगार सेवकों का कहना है कि वे मनरेगा सहित शासन की ओर से दिए जाने वाले अन्य कार्यों को समय से पहले पूरा करते हैं। इसके बावजूद त्योहार के अवसर पर भी उनका बकाया मानदेय जारी नहीं किया गया। उनका आरोप है कि बार-बार मांग करने के बाद भी भुगतान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन


त्योहार नजदीक होने के कारण कर्मचारियों में निराशा का माहौल है। उन्होंने शासन-प्रशासन से अविलंब बकाया मानदेय जारी करने की मांग की है, ताकि वे भी अपने परिवार के साथ होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना सकें।
विज्ञापन


अगस्त और सितंबर दो महीने का मानदेय भिजवा दिया गया है, शेष पांच महीने का मानदेय शासन से बजट आते ही दे दिया जाएगा। -अखंड प्रताप, बीडीओ विशुनपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें