लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के खजूरिया नहर शाखा से निकली राजपुर माइनर चंदरपुर अहिरटोली के पास शुक्रवार करीब तीन बजे टूट गई। 50 एकड़ से अधिक खेतों में पानी भर गया। किसानों की सूचना पर सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों ने तत्परता दिखाई और नहर को बंद कराया। राजपुर माइनर परोरहा गांव के पास खजूरिया नहर शाखा से निकली है। वहां से निकलकर राजपुर माइनर चंदरपुर गांव से होते हुए बडहरा बाबू आदि गांवों के खेतों की सिचाई होती हैं। शुक्रवार दोपहर बाद माइनर चंदरपुर अहिरटोली के पास टूट गई जिससे सीताराम यादव, राजेश कुमार यादव, राम अवध ठाकुर, जगदीश प्रसाद, रामप्यारे, आदि किसानों के खेतों में पानी जाने लगा। सिचाई विभाग के जेई आदित्य शर्मा ने बताया कि पानी बंद करा दिया गया है। संवाद