फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन होंगे घर

विज्ञापन
नगर पंचायत भारतभारी के अमौना पांडेय स्थित कार्यालय पर पीएम सूर्य घर योजना को लेकर बैठक करते नपा
विज्ञापन
-भारतभारी नगर पंचायत कार्यालय पर लगाए गए कैंप पर लोगों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में कैंप का आयोजन किया गया। नवीकरणीय ऊर्जा के विकास एवं विस्तार के लिए पर्यावरणीय अनुकूल ऊर्जा प्रदान करने हेतु नगर वासियों ने बड़ी संख्या में कैंप में भाग लिया। अध्यक्ष नगर पंचायत सहित अन्य व्यक्तियों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नगर पंचायत में समय-समय पर कैंप लगाए जाते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इच्छुक नागरिकों को पंजीकरण प्रक्रिया में सहायता करना है। यह योजना दो किलोवाट क्षमता तक के सौर ऊर्जा प्रणालियों के लिए सौर ऊर्जा इकाई लागत का 60 प्रतिशत और दो से तीन किलोवाट क्षमता तक के प्रणालियों के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करती है।
विज्ञापन

इस दौरान ईओ राजन गुप्ता, विक्रम सिंह, राज कुमार, उदय भान अग्रहरि, रविंद्र शर्मा, शिव कुमार, करुणेश तिवारी, शाहिद अली, अफजल अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें