बर्डपुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीतारामपुर टोला घनश्यामपुर निवासी अब्दुल रसीद ने बंजर भूमि पर कुछ लोगो द्वारा अवैध कब्जा करके बेचने को लेकर जिलाधिकारी डाॅ. राजगणपति आर से किया है। शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है कि पल्टादेवी-बजहा मार्ग पर स्थित भूमि सरकारी (बंजर) हैं। जो काफी कीमती हैं। जिसको एक दबंग व्यक्ति कब्जा कर रहा हैं।
गांव के ही पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र मिश्रा ने भी आरोप लगाया है कि वह दबंग व्यक्ति बंजर भूमि के पीछे कुछ जमीन का बैनामा करवाकर आगे सड़क की जमीन को कब्जा करके व्यवसायिक तरह से प्लाटिंग करके बेचने के फिराक में हैं। ग्राम प्रधान से भी सरकारी जमीन को खाली करवाने की बात कही गई। लेकिन वह दबंग व्यक्ति किसी का नही सुन रहा हैं। मौके पर तत्कालीन लेखपाल द्वारा पैमाइश भी की गईा। संवाद