फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पांच लाख तक का कैशलेस इलाज की सौगात से होमगार्डों में हर्ष

Wed, 08 Jul 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। प्रदेश सरकार ने चुनावी वर्ष में होमगार्ड स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को बड़ी राहत दी है। राज्य मंत्रिमंडल ने होमगार्ड स्वयंसेवकों, अवैतनिक अधिकारियों और उनके आश्रितों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से जिले के 754 होमगार्ड जवानों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

कैबिनेट के निर्णय के अनुसार अब होमगार्ड स्वयंसेवकों के साथ विभाग में तैनात अवैतनिक अधिकारियों को भी इस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार कराया जा सकेगा, जिससे गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक बोझ कम होगा।
सहायक जिला होमगार्ड कमांडेंट नेंबूलाल यादव ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले में वर्तमान में 754 होमगार्ड विभिन्न थानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर आवश्यकता के अनुसार तैनात हैं। प्रदेश सरकार के इस निर्णय का लाभ जिले के सभी पात्र होमगार्डों और उनके आश्रितों को मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय से होमगार्डों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की जा रही थी। सरकार के इस फैसले से जवानों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें