फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करता है होली का पर्व : सांसद पाल

विज्ञापन
डुमरियागंज मे आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल सांसद जगदिम्बका पाल। संवाद
विज्ञापन
-डुमरियागंज ब्लॉक में भाजपा ने आयोजित किया होली मिलन समारोह, जमकर उड़ा अबीर गुलाल और हुई पुष्प वर्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर स्थित ब्लाॅक परिसर में रविवार को भाजपा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें लोगों ने फूल व अबीर गुलाल की होली खेली। कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने भाजपा की नीतियों को बताया। गोरखपुर से आईं लोक गायिका हिना मौर्या की टीम ने कई गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि होली सनातन समाज का महत्वपूर्ण त्योहार है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार व भाईचारे, समाज में एकता का संदेश देता है और सभी आपसी गिले शिकवे, मतभेदों को भुलाकर सबको एक रहने की सीख भी देता है। सांसदने सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज देश विकास के पथ पर अग्रसर है। पूरे विश्व में हमारी अलग पहचान बनी है।
विज्ञापन

पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश पूरे विश्व में मजबूत हो रहा है। तेजी से चहुंमुखी विकास हो रहा है। भ्रष्टाचार पर लगाम लग गई है। महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि पहले गांवों में लोग होली के कुछ दिन पहले से ही टोलियां बनाकर इसे मनाते थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, चिंकू यादव, आनंद सिंह, लालजी त्रिपाठी, राजेश द्विवेदी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ सिंह ने किया। इस दौरान एसपी अग्रवाल, राजेंद्र पांडेय, संजय गौतम, सच्चिदानंद पांडेय, मोनी पांडेय, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें