खुनुवां। नेपाल के कालीगंडकी नदी में रविवार को एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान गोरखपुर के युवक के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह तीन दोस्तों के साथ नेपाल घूमने गया था और नहाते समय नदी में लापता हो गया था। जानकारी के बाद नेपाल पुलिस की टीम जांच कर रही थी। रविवार को उसका शव मिल गया। पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी है।
नेपाल पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी शिवम पांडेय (25) तीन दोस्तों के साथ नेपाल घूमने आया था। वह 20 मार्च को रामदीघाट, बागानसकली ग्रामीण नगर पालिका नंबर, पाल्पा में कालीगंडकी नदी में नहाते समय लापता हो गया। पाल्पा के पुलिस उपाधीक्षक एवं सूचना अधिकारी सुनील मल्ल ने बताया कि शिवम पांडेय का शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर नीचे कालीगंडकी नदी में मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, पाल्पा भेज दिया गया है। संवाद