फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अभियान में दिलाई गई भाजपा की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है : सांसद
जिले के विभिन्न जगहों पर भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। संगठन पर्व सदस्यता के तहत विशेष अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में जगह-जगह शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल ने मोदी सरकार के हर कार्य को सराहनीय व ऐतिहासिक बताया। वहीं, अनुच्छेद 370 खत्म होने पर प्रसन्नता जाहिर की गई।
मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के पुराने नौगढ़ में भाजपा के तत्वावधान व पूर्व नपा अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल की अगुवाई में आयोजित संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत 45 नए लोगों को सदस्यता दिलाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, जिला प्रभारी अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। बांसी विधानसभा में मुड़ेहरा , कुर्थीया , सोनखर , हरैया में संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान हो या गरीबों का उत्थान हो या भारत का मान सम्मान हो, देश की सुरक्षा संप्रभुता का सवाल हो हर दिशा में नरेंद्र मोदी की सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक पकड़ी बाजार में संपन्न अभियान के तहत ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कौशलेन्दर त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक भाजयुमो के तत्वावधान में सेंदुरी व महादेव घुरहू के कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज मौर्या आदि उपस्थित रहे। परसा प्रतिनिधि के मुताबिक शोहरतगढ़ विधानसभा के अंतर्गत सिसवा बुजुर्ग चौराहे पर युवा सदस्यता अभियान महापर्व के अंतर्गत सैकड़ों लोगों को भाजपा नेता सनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया गया। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष नीलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो कैप्सन-12एसडीएन82पी व 83-क्षेत्र के सेखुई गांव में भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री राजू श्रीवास्तव व मझारी मोहाल मयकोहल गांव में सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित करते मधुसूदन अग्रहरि।
170 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
डुमरियागंज। भाजपा द्वारा गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाने के क्रम में सोमवार को राजेश श्रीवास्तव व राघवेंद्र प्रताप चौधरी के नेतृत्व में तुरकौलिया मंडल के सेुखई गांव में कैंप लगाकर 6 दर्जन से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। पूर्व मंत्री व झारखंड प्रदेश के किसान मोर्चा के सहप्रभारी राजू श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान रामआशीष पाठक, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, भनवापुर मंडल के मझारी मोहाल मयकोहल बूथ संख्या 102 पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि के नेतृत्व में 100 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। वहीं, अजय पांडेय, राजू कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-
राष्ट्र हित में काम कर रही है भाजपा : आबकारी मंत्री
बांसी/शोहरतगढ़। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से सोमवार को नगर के राप्तीनगर मोहल्ले में सदस्यता अभियान शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी की सरकार में राष्ट्रवाद का अलख जगा है और राष्ट्र मजबूत हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने लोगों से भाजपा से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि कश्मीर में लागू जिस अनुच्छेद 370 को समाप्त करने की हिम्मत सत्तर सालों में किसी भी सरकार ने नहीं किया, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कर दिया। कार्यक्रम को अशोक सिंह, ईश्वर चंद्र दूबे, राजेंद्र पांडेय और दिलीप चतुर्वेदी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा के फूल चंद्र जायसवाल ने किया। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र के महमुदवा ग्रांट गांव में नपं अध्यक्ष बबिता कसौधन व सांसद प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पांडेय की अगुवाई में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। बूथ संख्या 325 व 328 महमुदवा ग्रांट गांव में कुल 800 लोगों को पार्टी से जोड़कर कार्यकर्ता बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें