फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पलाइन से मिलेंगी दिव्यांगों को सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्पलाइन से मिलेंगी दिव्यांगों को सहूलियत
विज्ञापन

अलग-अलग पांच टोलफ्री नंबर जारी किए गए
समस्या अवगत कराने के बाद मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर दिव्यांग अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक खान ने बताया कि टोल फ्री नंबर पर दर्ज होने वाली समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों का लाभ लेने सहित स्थानीय स्तर पर आने वाले समस्याओं के निराकरण को लेकर दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए सरकार ने अलग-अलग बिंदुओं के लिए पांच हेल्पलाइन नंबर (टोलफ्री नंबर) जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोलफ्री नंबर उपयोग
1800117776 बच्चों में स्वलीनता विकार के लक्षणों को समझने के लिए उनके माता-पिता चौबीस घंटे डॉयल कर सकते हैं।
18005726422 मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों यथा विशेष शिक्षा, आक्यूपेशनल थेरेपी, वोकेशनल काउंसिलिंग स्पीच थेरेपी और बौद्धिक दिव्यांगजनों फीजियोथेरेपी से संबंधित जानकारी के लिए सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ बजे से सायं 5:30 बजे तक
18001805129 सहायक यंत्रों और उपकरणों से संबंधित सेवाओं की जानकारी के लिए संबंधित सेवाओं के लिए सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ बजे से सायं 5:30 बजे तक
1800114515 ऋण योजना, कौशल प्रशिक्षण, स्वावलबंन विशेष माइक्रोफाइनेंस योजना के लिए सोमवार से शुक्रवार तक
1800599019 मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संबंधित मामलों पर काउंसिलिंग सहायता के लिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें