लोटन। ग्राम नेतवर निवासी सुधा शर्मा ने एक कंपनी के झांसे में आकर गलत क्यूआर कोड पर 4,999 ट्रांसफर कर दिए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी राशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी।
घटना के तुरंत बाद सुधा शर्मा ने साइबर हेल्पलाइन और लोटन थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी हरिओम कुशवाहा और साइबर एक्सपर्ट आरक्षी गौरवकांत की टीम ने तकनीकी विश्लेषण किया। संवाद
औ