फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज से झमाझम बारिश के आसार...गर्मी से मिलेगी राहत

Mon, 16 Sep 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बादलों ने डारा डेरा, 32.7 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तेज धूप और गर्मी से सोमवार से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश होने के आसार बने हैं, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिल जाएगा। रविवार शाम को बादलों के छाए रहने से लोगाें को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
रविवार की सुबह से बादलों की आवाजाही रही, लेकिन दिन में तेज धूप लोगों ने लोगों को परेशान किया। पूरे दिन हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। इससे लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा। दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी। इस दौरान बीच-बीच में हो रही बिजली कटौती से भी लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से भारी बरसात होने का आसार है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी। जबकि धान के फसल को भी काफी फायदा मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से दो दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 26.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें