फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेट्रोल-डीजल का बढ़ा संकट...कई पंप सूखे

Sun, 19 Apr 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/ शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल का संकट गहराने लगा है। हालात यह है कि क्षेत्र कई पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं जबकि कुछ अन्य पंपों पर भी सीमित मात्रा में ही ईंधन बचा है। उनके भी बंद होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, शनिवार को शहर के पंप पर दिक्कत नहीं थी। डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर तीन पेट्रोल पंप खुले हैं, जिसमें दो पर डीजल-पेट्रोल नहीं है। यही हाल इटवा मार्ग पर स्थित शाहपुर और चौखड़ा में भी है। डीजल-पेट्रोल न होने से पंप ड्राई है। वहीं, डुमरियागंज नगर से बस्ती मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार को डीजल, पेट्रोल मिलने की सूचना मिलते ही ग्राहकों की भीड़ लग गई। रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव निवासी बेनीमाधव ने कहा सुबह दवा खरीदने डुमरियागंज गए थे। किसी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिला तो शाहपुर में 70 रुपये देकर आधा लीटर पेट्रोल ब्लैक में खरीदे कर घर पहुंचे।
विज्ञापन

किसान बसंत यादव ने कहा सब्जी की खेती करते हैं पर समय पर डीजल नहीं मिलने से फसल को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें