फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस बूथ में बिगड़ी तबीयत, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-सदर थाना क्षेत्र के महादेवा बाजार का बताया जा रहा है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के महादेव पुलिस बूथ पर बुधवार देर शाम एक मामले के सुलह समझौते में पहुंचे एक वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ गई। एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए।

क्षेत्र के जमडी गांव निवासी संतराम के नाती मनोज का गांव के ही एक व्यक्ति से किसी मामले को लेकर विवाद हो गया था। मनोज से मारपीट के बाद वह मुंबई चला गया। उसी दिन दूसरे पक्ष ने तहरीर दी। इसके बाद महादेव पुलिस बूथ पर तैनात पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को बुलाया। जहां उनमें सुलह समझौता कर लिया था। बात माफीनामा को लेकर अटकी थी।
विज्ञापन

इसमें संतराम के नाती मनोज को माफी मांगनी थी, जो मुंबई चला गया था। 15 मई को दोनों पक्षों को पुलिस बूथ पर बुलाया गया। जहां संतराम ने 10 दिन का वक्त और मांगा। बताया जा रहा है इसी दौरान संतराम की तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उसे लेकर निजी अस्पताल गए। जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल ले जाने की बात कही। जिला अस्पताल ले जाने से पहले ही संतराम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। दोनों पक्ष में पहले विवाद हुआ था। सुलह समझौता भी कर लिया, आज दोनों पक्ष बुलाए गए, जहां वृद्ध की तबीयत खराब हो गई। उसे प्राइवेट अस्पताल पर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। हर बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। वृद्ध की मौत में हार्ट अटैक की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें