फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चुनाव में ड्यूटी कटाने के लिए लगेगा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र

Sat, 27 Apr 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

जांच के लिए जिला अस्पताल में बनाई गई चार डॉक्टरों की कमेटी
कमेटी के पास पहुंचने वाले निकाल रहे बीच का रास्ता, बना रहे दबाव

लोकसभा चुनाव में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के बाद ही कटेगी चुनाव ड्यूटी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी उन्हीं का कटेगी, जिनके पास स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई रिपोर्ट होगी। इसके लिए जिला अस्पताल में चार डॉक्टरों का एक पैनल तैयार किया गया है। उसके समक्ष प्रस्तुत होने और जांच के बाद ही प्रमाण पत्र मिलेगा की योग्य हैं या फिर किसी बीमारी से ग्रसित हैं। दो दिन में 32 कर्मचारी कमेटी के समक्ष प्रस्तुत होकर स्वास्थ्य परीक्षण करवा चुके हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में बड़े पैमाने में पर शिक्षक और अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इसमें ड्यूटी कटवाने के लिए लोग कई तरकीब अपनाते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। 25 मई को होने वाले मतदान से पहले ड्यूटी लग जाएगी। इसलिए शारीरिक रूप से अक्षम और ड्यूटी में जाने में असमर्थ लोगों को ड्यूटी से मुक्ति के लिए स्वास्थ्य प्रमाण लगाना होगा। वह भी कहीं से लाकर देना मान्य नहीं होगा। इसकेे लिए जिला अस्पताल में चार डॉक्टरों की एक कमेटी बनाई गई है। दो दिन से यह कमेटी सक्रिय हो गई है। हड्डी, मेडिसिन सर्जन और स्त्री रोग विशेषज्ञ का पैनल बनाया गया है। जो जांच करके प्रमाण जारी करेंगे। दो दिन में 32 लोग पहुंच चुके हैं। कमेटी की ओर से इनकी जांच की गई है। इसी के आधार पर रिपोर्ट मिलेगा। चुनाव की तिथि नजदीक आने के तक और भीड़ बढ़ जाएगी। सूत्रों की माने तो कुछ लोग मेडिकल में भी जुगाड़ खोज रहे हैं। जिससे उनका प्रमाण पत्र उनके अनुसार बल जाए। हालांकि कमेटी बनी है, ऐसा हो पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें