फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाधरपुर में बदले गए प्रधानाध्यापक, 13 बच्चों को मिला अंकपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगाधरपुर में बदले गए प्रधानाध्यापक, 13 बच्चों को मिला अंकपत्र
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उसका क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगाधरपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक बदल दिए गए और कक्षा आठ के 13 बच्चों को अंकपत्र दिया गया। शिक्षकों के फर्जीवाड़े के कारण इस विद्यालय में तीन साल के बाद अंकपत्र दिया गया है, जबकि स्थानांतरण प्रमाणपत्र नहीं मिलने के कारण 20-25 बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है। अंकपत्र और स्थानांतरण प्रमाणपत्र के लिए बच्चों के अभिभावक लगातार शिकायत कर रहे थे, लेकिन जांच में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से तीन साल तक नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी थी।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगाधरपुर में एक दो शिक्षिकाएं तैनात थीं, जबकि दूसरे विद्यालय में तैनात एक शिक्षक को प्रधानाध्यापक का प्रभार था। तीनों के बीच ऐसा विवाद बढ़ा कि बच्चों का भविष्य ही दांव पर लग गया। तीन साल के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग में तीन बीएसए पदस्थ हुए लेकिन बच्चों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगाधरपुर में शुक्रवार को वर्तमान सत्र में कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को अंक पत्र वितरित किया गया। इसके अलावा कुछ अन्य छात्रों को भी अगले दिन इस कार्य के लिए बुलाया गया है।
यहां पूर्व में तैनात प्रभारी प्रधान अध्यापक नम्रता सिंह के ऊपर आरोप लगाते हुए यहीं की सहायक अध्यापक निकेता शंखधार ने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया था। इसी बीच ब्लॉक के परसा खुर्द में तैनात अभय श्रीवास्तव ने यहां का प्रभार ले लिया था। इस मामले में तत्कालीन डीएम दीपक मीणा ने समिति बनाकर जांच कराई थी, जिसमें निकेता शंखधार द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर नम्रता सिंह का एक वार्षिक वृद्धि रोक दी गई थी, जबकि अभय श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाबजूद यहां पढ़ने वाले बच्चों को अंकपत्र और टीसी देने में विभाग को दो वर्ष लग गए। एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने बच्चों के साथ बीआरसी और जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया, उसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आया। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र पांडेय ने कहा कि बच्चों को अंक पत्र व स्थानांतरण पत्र दिलाने के लिए कार्यवाही की जा रही है।
दूसरे विद्यालय के सहायक अध्यापक बनाए गए प्रभारी
बीएसए देवेंद्र पांडेय ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगाधरपुर में तैनात शिक्षिका निकेता शंखधार का दो दिन पहले प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण कर दिया, लेकिन उन्होंने नवीन तैनाती के विद्यालय पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। उसके बाद बीईओ महेंद्र कुमार ने उसका क्षेत्र के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुगही में तैनात सहायक अध्यापक जमीरुल्लाह को गंगाधरपुर का प्रभारी बना दिया। इसके पहले विद्यालय के प्रभारी अभय श्रीवास्तव थे।
विज्ञापन

बच्चों के खिल गए चेहरे
अंकपत्र मिला तो बच्चों के चेहरे खिल गए। पहले दिन मनोज, नाजरीन, गोविंद, शाह आलम, सलमा, मनीष, जुबैदा, रिंकी, गुलाब, खुशबू, मो. अली, किरन व शिवानी को अंक पत्र मिला। इन बच्चों ने इसी सत्र में कक्षा आठ की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें