फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वीडियो काॅलिंग कर प्रेमिका से की बात फिर फंदे से झूला

Wed, 22 Apr 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायसेतराय स्थित राइस मिल में ऑपरेटर की नौकरी करने वाले जनपद सिद्धार्थनगर के शुभम कुमार चौबे ने मंगलवार की देर रात फंदे से झूलकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले प्रेमिका से वीडियो काॅलिंग पर बात भी की थी।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र के कुआंघाट निवासी 24 वर्षीय शुभम कुमार चौबे करीब छह माह पहले रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायसेतराय स्थित केबीआर एग्रो राइस मिल पर ऑपरेटर का काम करने आया था। दो भाइयों में वह छोटा था। पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह मोबाइल से वीडियो काल पर किसी युवती से बात कर रहा था।
अचानक रात करीब 11 बजे वह दूसरे कमरे में पहुंचा। मोबाइल वीडियो मोड पर ऑन कर मेज पर रख दिया। इसके बाद फंदे पर झूल गया। घटना उसके मोबाइल में कैद हो गई। कुछ देर बाद उसकी तलाश करते हुए साथी कमरे में पहुंचे। शुभम का शव फंदे से लटकता देख साथियों ने राइसमिल संचालक भास्कर दुबे को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए कमरे में मिले मोबाइल को कब्जे में ले लिया और शव को मॉर्चरी भेजा। पुलिस की पूछताछ में साथियों ने बताया कि वह जिस युवती से फोन पर बात कर रहा था, वह उससे प्रेम करता था। बुधवार की सुबह रानीगंज पहुंचे मृतक के पिता प्रेम शंकर चौबे ने पुलिस को तहरीर देते हुए हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर मोबाइल में कैद वीडियो फुटेज उन्हें दिखा दिया। रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि युवक ने फंदा लगाने के पहले मोबाइल वीडियो मोड पर रखा था। जिससे घटनाक्रम मोबाइल में कैद हो गया।
विज्ञापन

इनसेट

10 दिन पहले घर से था लौटा
शुभम 10 दिन पहले अपने घर गया था। एक दिन रहने के बाद वह काम पर लौट आया। कंपनी में वह जिम्मेदारी से काम भी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें