संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के सिरसिया मिश्र निवासी रामललन ने चिल्हिया थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि साहब तहसील प्रशासन की तरफ से कागजात में मुझे मृतक दिखाकर मेरी जमीन को मेरे पिता के नाम दर्ज कर दिया।
कहा कि मेरा पिता तोखाई ने तीन शादी किया है, पहली पत्नी का पुत्र हूं। मेरी मां को पिता के जमीन में मिले मेरी मां को जमीन, मेरी मां ने मुझे वरासत कर दिया था। कुछ साल बाद मेरी शादी हुई, उसके बाद मैं अपने परिवार सहित मुंबई रहता हूं। इसी बीच मेरे पिता ने मुझे मृतक घोषित कर ग्राम जोखवलिया और सिरसिया मिश्र गांव की जमीन को अपने नाम करवा लिया है। मै जिंदा हूं। सारा कागजात मेरे पास है। इस खेल में ब्लाॅक कर्मचारी से लेकर तहसीलदार कार्यालय के कर्मी संलिप्त है।
फर्जी मृतक प्रमाण पत्र जारी करने के खेल में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित अपनी जमीन की मांग किया। डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने आश्वासन दिया कि जांच करवा कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसडीएम राहुल सिंह ने कहा कि रामललन की जमीन जो उनके पिता नाम दर्ज हुआ है, वह तहसीदार के कोर्ट में न्यायिक आदेश के चलते हुआ है। अगर पीड़ित जो बता का आरोप लगा रहे हैं, यह एसडीएम न्यायालय में अपील करे।
अधिवक्ता के अनुसार अपने आप को सावित करे, कि इनकी जमीन थी, अभी तक कहा थे। तोखाई के पुत्र है, कि नही है।
न्यायालय तथ्य सविता होने पर इन्हें न्याय मिलेगा। थाना समाधान दिवस पर डीएम डाॅ. राजा गणपति आर व एसपी अभिषेक महाजन ने चिल्हिया थाना परिसर में फरियादियों की समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं को प्रमुखता से उसका समाधान अवश्य कराएं इसमें लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के जो भी प्रकरण हैं उनका मौके पर जाकर पूरी निष्पक्षता के साथ उसका निस्तारण करें। कहा कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशान न किया जाए।
कहा कि ग्राम समाज, खलिहान, पोखरा व सार्वजनिक भूमि आदि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस बल का सहयोग लेकर भूमि को खाली कराएं। संयम और धैर्य से काम लें। इस दौरान एसडीएम राहुल सिंह,सीओ सुजीत कुमार राय, चिल्हिया प्रभारी दुर्गा प्रसाद व संबंधित विभाग के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक लेखपाल आदि मौजूद रहे।