फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छापे में 16 क्विंटल किलो गांजा जब्त दो ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
नेपाल सशस्त्र पुलिस बल। फोटो स्रोत
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल की सशस्त्र पुलिस ने झापा जिले के बुद्धशांति ग्रामीण नगर पालिका नंबर चार में स्थित मेची राजमार्ग से 16 क्विंटल गांजा के साथ दो ट्रक जब्त किया। साथ ही दो लोगाें को गिरफ्तार किया गया। गांजा के संबंध में नेपाल पुलिस की टीम जांच कर रही है। नेपाल पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान शुक्रवार देर शाम झापा जिले के बुद्धशांति ग्रामीण नगर पालिका नंबर चार में स्थित मेची राजमार्ग से दो ट्रक पकड़े गए। साथ ही दो लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों में धनकुटा के शहीद भूमि नगर पालिका नंबर चार के महेश राय और इलाम के माईजोगमाई ग्रामीण नगर पालिका नंबर के गंगा बहादुर बस्नेत शामिल हैं। सशस्त्र पुलिस ने एक विशेष सूचना के आधार पर इलाम से झापा की ओर आ रहे मिनी ट्रक जांच की। जांच में ट्रक में गांजा बरामद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें