सिद्धार्थनगर। हरतालिका तीज को लेकर जिले के बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। महिलाएं टेटरी बाजार, बांसी, इटवा और बढ़नी समेत प्रमुख बाजारों में सुहाग सामग्री और आभूषणों की दुकानों पर गहने खरीद रही हैं।
इस बार पारंपरिक आभूषणों के साथ हल्के और नए डिजाइन वाले गहनों की मांग अधिक है। ओवरसाइज्ड झुमके, चांदबालियां, बिछिया से जुड़ी चेन वाली पायल, हल्के मांग टीका और छोटी नथ महिलाओं की पसंद बनी हुई है।
तेतरी बाजार के आभूषण कारोबारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि तीज को देखते हुए हल्के वजन के गहनों की मांग बढ़ी है। खासकर ऐसे डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं, जिन्हें महिलाएं पूजा के साथ सामान्य दिनों में भी पहन सकें। चांदबाली और बड़े आकार के झुमकों के साथ छोटे पेंडेंट और हल्की चेन भी खरीदी जा रही है।
बांसी बाजार की अभिषेक गुप्ता ने बताया कि बिछिया से जुड़ी चेन वाली पायल की मांग इस बार अधिक है।