फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत मां की जय न बोलने को नो इंट्री

Fri, 08 Apr 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में भारतीय नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हियुवा की ओर से गुरुवार रात नगर में नव संवत्सर की भव्य अगवानी की गई है। भारतीय संस्कृति के सूचक नव वर्ष के समारोह पूर्वक स्वागत करते हुए इसके प्रति लोगों में जागरुकता लाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान देशभक्ति गीतों की बही सरिता में लोगों ने जमकर गोते लगाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ नव संवत्सर संपूर्ण हिंदू परिवार के लिए है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन सृष्टि की रचना की थी। मां भगवती की उपासना का पर्व नवरात्र में प्रकृति की प्रतीक शैलपुत्री की आराधना से इस दिवस की शुरुआत होती है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था।
विज्ञापन

शकों को हराकर चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था। भारत में जितने भी मांगलिक कार्य होते हैं। उनकी गणना इसी संवत से होती है। अगर हम सनातन संस्कृति की रक्षा और परंपराओं का निर्वहन नही करेंगे तो आने वाली पीढ़ी कदापि सुरक्षित नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि अगर हम अपने परंपराओं का निर्वहन करते तो ओवैसी जैसे लोग भारत माता की जयकार करने से मना नहीं कर पाते। भारत मां का अपमान करने वालों को हियुवा बुद्ध की धरा पर कदम भी नहीं रखने देगी।
उन्होंने सभी हिंदू समाज के लोगों को अपने घरों पर केसरिया झंडा लगाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता लवकुश ओझा, श्यामसुंदर अग्रहरि, राहुल प्रताप सिंह, कमलेन्द्र त्रिपाठी, सीताराम पहलवान, रमेष निषाद, शत्रुघन सोनी, घनष्याम गोंड़, भोला सोनी, दुर्गेश कौशल, अनूप यादव, रामदीन चौरसिया, राजू सिंह, विवेक सिंह, चुन्ना, भोलू सिंह, लालजी शुक्ला, लवकुश शुक्ला आदि मौजूद रहे। महोत्सव में गायक रजनीश श्रीवास्तव व राजन पांडेय ने देश भक्ति, योग भक्ति व भक्ति गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें