फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदत में शामिल करें स्वच्छता, रोज सफाई करें

Fri, 04 Nov 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित स्वछता पखवाड़ा में मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी परिसर में स्वच्छता दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने परिसर में साफ-सफाई की और नियमित स्वच्छता कायम रखने का संकल्प लिया। इस प्रयास को अपने आस-पास के क्षेत्रों में जारी रखने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रेरित किया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो.रजनीकांत पांडेय ने कहा कि सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी का मूल उद्देश्य शहरी क्षेत्र के युवाओं की तरह ग्रामीण परिवेश के बच्चों का व्यक्तित्व विकास करना है। आह्वान किया कि समाज में पर्यावरण के प्रति फैल रहे नकारात्मक भाव को दूर करने के लिए यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्रा आगे आएं। मौसम के समय चक्र में अनियमितता का मुख्य कारण प्रदूषण व गंदगी है। अब छात्रों को अनुशासन प्रणाली में स्वच्छता को शामिल करना जरूरी हो गया है।
अपने दायित्वों के प्रति समर्पित रहें और यह तय कर लें कि अपने आस-पास गंदगी नहीं फैलने देंगे। रोजाना केवल आधा घंटा भी स्वच्छता के लिए काम करेंगे तो स्वच्छ भारत मिशन का संकल्प साकार होगा। स्वच्छता एक प्रवृत्ति है, जिसे हम अपनी सोच व आदम में शामिल करें। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.दीपक बाबू ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। संचालन डॉ.दिनेश प्रसादव व आभार डॉ.शिवम शुक्ला ने किया। इस मौके पर रणजीत कुमार, गणेशकांत उपाध्याय, अंगद तिवारी, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें