फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के विवाद में उलझ गए ग्रामीण

Tue, 23 May 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सोहना-बिजौरा मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भनवापुर। खेल-खेल में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर मंगलवार को दो गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। पटखौली माफी के लोगों ने गांव में पहुंचने पर रतनपुर के लोगों को पीट दिया तो इससे क्षुब्ध रतनपुर के लोगों ने रोड जाम कर दिया। हालांकि कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची त्रिलोकपुर पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त करा दिया। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी व मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।      
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में सोमवार को रतनपुर गांव के साथ क्रिकेट मैच चल रहा था। मैच के दौरान किसी बात को लेकर दोनों गांव के बच्चों में विवाद हो गया। मौके पर बीच-बचाव कर लोगों ने मामला खत्म करा दिया था। बताते हैं कि मंगलवार को रतनपुर निवासी तुलसीराम किसी काम से पटखौली गया थे। पटखौली के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
इसकी जानकारी होने पर रतनपुर के लोगों ने सोहना-बिजौरा मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर त्रिलोकपुर एसओ देवेंद्र कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। देर शाम विधायक सतीष द्विवेदी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने तुलसी राम की तहरीर पर पुलिस ने पटखौली माफी के समीदुल, जलालुद्दीन, इजहार हुसैन व रहमत के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी के तहत केस दर्ज किया। इस कार्रवाई से दूसरे पक्ष के लोगों में असंतोष बना हुआ है। विरोध प्रदर्शन में पूर्व ब्लाक प्रमुख मारकंडेय पांडेय, धनुषधारी पांडेय, गोपाल पांडेय, सुनील, शेषराम यादव, रामपाल, राकेश, संतोष, राजू, सवाली गौतम, बिच्छू गौतम, नीरज आदि शामिल रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें