सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के 13 स्थानों पर विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअली लोर्कापण व शिलान्यास किया। सदर थाने में सांसद जगदंबिका पाल, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, डीएम पवन अग्रवाल व एसपी प्राची सिंह ने लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान जिले में पुलिस विभाग के विभिन्न परियोजनाओं का लोर्कापण व शिलान्यास हुआ।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिसकर्मियों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करा रही है। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पूरे दिन व रात लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को सुविधा मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान जिले के थाना सिद्धार्थनगर में 48 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक एवं एक विवेचना कक्ष, थाना उसका बाजार में 48 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक एवं एक विवेचना कक्ष का लोकार्पण किया। साथ ही थाना भवानीगंज में 32 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक एवं एक विवेचना कक्ष, ढ़ेबरुआ में 32 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक एवं एक विवेचना कक्ष, खेसरहा में 32 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक एवं एक विवेचना कक्ष, थाना बांसी में 48 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल, बैरिक एवं एक विवेचना कक्ष, पथरा बाजार में 16 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक एवं एक विवेचना कक्ष, शोहरतगढ़ में 40 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल, बैरिक एवं एक विवेचना कक्ष का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इसके अलावा थाना गोल्हौरा में 32 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक एवं एक विवेचना कक्ष, त्रिलोकपुर में 32 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल बैरक एवं एक विवेचना कक्ष, डुमरियागंज में 40 पुलिस कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक एवं एक विवेचना कक्ष व थाना जोगिया उदयपुर में श्रेणी दो के चार आवासीय भवन और जिला मुख्यालय पर साइबर क्राइम थाना का शुभारंभ किया गया।