फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रोजगार सेवकों पर ध्यान नहीं दे रही सरकार’

विज्ञापन
सदर ब्लॉक परिसर में धरना देते रोजगार सेवक। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
‘रोजगार सेवकों पर ध्यान नहीं दे रही सरकार’
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में नौगढ़ ब्लॉक परिसर में दिया धरना
सिद्धार्थनगर। रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने मांगों के समर्थन में बुधवार को नौगढ़ ब्लॉक परिसर में धरना दिया। मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र प्रभारी बीडीओ को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
एसोसिएशन के नौगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद यादव ने कहा कि सरकार द्वारा रोजगार सेवकों सहित मनरेगा के संविदाकर्मियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा किए एक माह हो गया है। इसके बावजूद कोई आदेश नहीं आया। इससे ऊहापोह की स्थिति बनी है। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो चुनाव में भाजपा सरकार को जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस महंगाई में रोजगार सेवक अल्प मानदेय में गुजरा करने को मजबूर हैं। सरकार जब तक नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान नहीं करती है, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इस दौरान एपीओ मुकेश कुमार, दिलीप श्रीवास्तव, जानू श्रीवास्तव, हीरेंद्र कुमार, राम प्रीत गुप्ता, रज्ज्बली, निर्मला यादव, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
भनवापुर(सिद्धार्थनगर)। भनवापुर ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक उपाध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने बुधवार को धरना दिया। मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने कहा कि लंबे समय से धरने के बाद भी सरकार रोजगार सेवकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। इतनी महंगाई में रोजगार सेवक अल्प मानदेय पर काम कर रहा है, मगर उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। प्रदेश के 36000 रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा सरकार जब तक नहीं देगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इसी क्रम में ग्राम रोजगार सेवकों को ग्राम विकास सहायक पद नाम, कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ और राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार सम्मेलन में की गई घोषणा को तत्काल लागू की मांग की। मानदेय में वृद्धि करने की मांग भी की।
इस दौरान नीरज उपाध्याय, सतीश शुक्ल, प्रभुनाथ, ओम प्रकाश, अशोक कुमार, रामप्रसाद, राजमणि, राजकिशोर पांडेय, अमरावती देवी, संगीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें