फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘युवाओं के सृजनात्मक कार्य को प्रोत्साहित कर रही सरकार’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘युवाओं के सृजनात्मक कार्य को प्रोत्साहित कर रही सरकार’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। युवक एवं महिला मंगल दलों के प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खेल सामग्री वितरित कराने के लिए वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास भवन के एनआईसी में सीडीओ पुलकित गर्ग ने कहा कि युवाओं के सामाजिक एवं सृजनात्मक कार्य को सरकार प्रोत्साहित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संबोधन में प्रदेश में गठित 77 हजार मंगल दलों में से 65 हजार मंगल दलों कोे प्रोत्साहित किए जाने पर युवा कल्याण विभाग की सराहना की। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से सीडीओ पुलकित गर्ग ने बर्डपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बगही एवं पिपरसन, खेसरहा के बर्नवार एवं दुलही की महिला मंगल दल एवं नौगढ़ ब्लॉक की पटनी जंगल, कोड़रा ग्रांट, सिसवा खुर्द की महिला मंगल दल, लोटन ब्लॉक के खीरीडीहा व अमहट की महिला मंगल दल खेल सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही नौगढ़ ब्लॉक के साहा, बेलटीकर, धौरीकुईयां, उसका के भिटिया, कोल्हुआ प्रथम, लोटन के बरड़ाड बरगदही, गुजरौलिया, खेसरहा ब्लॉक के सुपौली के युवक मंगल दलों को प्रोत्साहन खेल सामग्री वितरित की गई। जिला युवा कल्याण अधिकारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही जिले के अन्य युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल सामग्री वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें