फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ अन्याय कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
‘किसानों के साथ अन्याय कर रही सरकार’
विज्ञापन

बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के झुलनीपुर चौराहे पर किसान घेरा कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम के तहत सोमवार को चौथे दिन सपा नेता उग्रसेन सिंह की अगुवाई में बढ़नी ब्लॉक के झुलनीपुर चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा नेताओं ने गांवों में चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनी और उन्हें कृषि कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि किसान देश भर में आंदोलित हैं। भाजपा सरकार किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी देने को तैयार नहीं है। किसानों का खेती पर स्वामित्व भी खतरे में पड़ने वाला है। किसान की फसल बड़े सेठों के मनमर्जी के दामों पर लूटने का प्रबंध किया जा रहा है। सपा के यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मो. खुर्शीद अहमद ने कहा कि भाजपा ने किसानों से जो वादे किए थे वे पूरे नहीं हुए। न तो किसानों को लागत का ड्योढ़ा दाम मिला, नहीं उनकी आय दोगना होने के आसार हैं। जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया अभी तक अदा नहीं हुआ। मंडियां समाप्त की जा रही हैं। भाजपा सरकार ने किसानों पर बिजली का भार भी बढ़ा दिया है। सपा नेता हरिनारायण यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो नए तीन कृषि कानून बनाए हैं उनसे किसान बर्बाद हो जाएंगे। इस दौरान आज्ञाराम यादव, पीतांबर पासवान, बेचन यादव, विक्रम मौर्य, राम शंकर यादव, चंदराम वरुण, हरिश्चंद्र यादव, चिन्नी यादव, हरिश्चंद्र गिरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें