फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेहतर शिक्षा से होती है अच्छे समाज की स्थापना

Thu, 25 Apr 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों को पूर्व विधायक ने किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मिश्रौलिया में बुधवार को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


काॅलेज की छात्रा ममता मौर्य ने हाई स्कूल के परीक्षा में 94.83 अंक पाकर जिले में 10 वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा हाईस्कूल के छात्र अरविंद यादव ने 93 प्रतिशत, अरविंद सिंघानिया ने 91.83, विशाल अग्रहरी ने 91.83, राजन ने 90.83, राजनाथ ने 90.50, किरण यादव ने 89.16 प्रतिशत पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। पूर्व विधायक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा के माध्यम से एक अच्छे समाज की स्थापना की जा सकती है। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर अभिषेक मिश्र, राहुल विश्वकर्मा, राजेंद्र गोंड, रामपाल, संजय यादव, ध्रुवचंद, शिवरतन अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें