फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब विद्यालय का होगा अलग खेल, प्रशिक्षित होंगे खिलाड़ी

Thu, 25 Apr 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में एक विद्यालय एक खेल का चलेगा कार्यक्रम
विज्ञापन


बेहतर और दक्ष खिलाड़ी निकले इसलिए एक विद्यालय में एक खेल को किया जाएगा प्रोत्साहित

संबंधित विद्यालय का समय-समय पर अंतर विद्यालय से होगी प्रतियोगिता

बेहतर करने वाले खिलाड़ी तहसील और जिला स्तर के बाद आगे बना सकेंगे भविष्य

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से कबड्डी खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़ में एक-एक खेल चुनेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों में खेल का माहौल खड़ा होगा। एक विद्यालय एक खेल की कवायद शुरू की गई है। इस योजना के तहत हर विद्यालय को एक ही प्रतियोगिता में बच्चों को निखारना और उसे विद्यालय ब्लॉक और जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता मेें प्रतिभाग करवाया जाएगा। इससे जहां खेल का बेहतर माहौल तैयार होगी। वहीं, गांव की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।
इस संबंध में डीआईओएस की ओर से विद्यालय के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश दिया गया है। विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेल में प्रतिभाग कराने का नियम है। लेकिन विद्यालयों में खेल की गतिविधियां नाम मात्र की होती हैं। जब ऊपर से खेल के लिए आदेश आता है तो खेल कराकर कोरम पूरा कर लिया जाता है। इससे बच्चे चाहते हुए भी खेल में प्रतिभाग नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब विद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं होंगी। जिले में एक विद्यालय एक खेल की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन

विद्यालय एक खेल को कराएगा। उसी खेल को नियमित बच्चों को प्रतिभाग कराएगा। जिससे बच्चा एक खेल में अच्छी से तरह से पारंगत हो और किसी भी प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर सके। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से विद्यालय के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है। एक खेल चुने और बच्चों को तैयार करें। इसके बाद उनका अभ्यास कराएं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि हर विद्यालय में खेल को बेहतर माहौल हो इसके लिए एक विद्यालय एक खेल की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस संबंध में प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश दिया गया है।

-

इस प्रकार से करेंगे चयन

हर विद्यालय का अपना एक खेल होगा। जैसे कोई कबड्डी, कोई खो-खो, कोई दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, भाल फेंक, क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबाल सहित अलग-अलग खेल चयनित करेंगे। उसकी टीम तैयार करेंगे इसके बाद रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को देंगे कि उनके यहां पर यह खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसकी प्रगति रिपोर्ट भी देते रहेंगे।
विज्ञापन


-

इस प्रकार होगी प्रतियोगी

खेल में बच्चों की स्थिति क्या है, इसके लिए अंतर विद्यालयी, ब्लॉक स्तर पर समय-समय पर प्रतियोगिता आयोजित करके बच्चों की प्रतिस्पर्धा का आंकलन करेंगे। इसके बाद जिला और मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराएंगे। यहां के विजेता को आगे जाने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें