बिस्कोहर /इटवा। इटवा थाना क्षेत्र में बुधवार को टैंपाे में सफर कर रही एक महिला के गले से सोने की चेन गायब हो गई। पीड़ित ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के पिपरा मुर्गिहवा निवासी नौशाद ने बताया कि वह सुबह करीब 11:45 बजे पत्नी के साथ टैंपाे से इटवा जा रहे थे। उनकी पत्नी बेटी की सास का हालचाल जानने के लिए जा रही थी। रास्ते में एक स्कूल के पास करीब छह अज्ञात महिलाएं भी टेंपो में सवार हुईं। आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन निकाल ली। जब टैंपाे एक मेडिकल स्टोर के पास पहुंचा और वे महिलाएं उतर गईं, तब पीड़िता को चेन गायब होने की जानकारी हुई। दंपती ने काफी तलाश की, लेकिन चेन का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद