फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायकल

Thu, 12 Mar 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के बैदौला चौराहे पर चल रहे नाै दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में कंस वध का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। मंगलवार रात अयोध्या के कथावाचक सर्वेश महाराज ने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

कहा कि भगवान कृष्ण ने अपने बाल्यकाल जीवन में अनेक लीलाएं की है। वह बचपन में सभी का मन मोह लिया करते थे, नटखट स्वभाव के होने के कारण यशोदा मां के पास कृष्ण की प्रतिदिन शिकायत आती रहती थी। कथावाचक ने कहा कि कंस के अत्याचार से पृथ्वी त्राहि त्राहि करने लगी तब सभी लोगों ने भगवान से रक्षा की गुहार लगाई थी। भगवान कृष्ण के अवतार का मुख्य उद्देश्य कंस का वध करना था।
वहीं कंस ने कृष्ण को मल्ल युद्ध के बहाने मथुरा बुला पागल हाथी के नीचे कुचलवाने का प्रयास किया लेकिन श्रीकृष्ण ने अपने पराक्रम और बल से सभी को मार गिराया। अंत में भगवान कृष्ण ने अपने मामा कंस का वध कर मथुरा नगरी को उसके अत्याचारों से मुक्त कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें