बकरी ने दिया इंसानी शक्ल जैसे बच्चे को जन्म
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के गोल्हौरा गांव में बृहस्पतिवार को बकरी ने इंसानी शरीर जैसे बच्चे को जन्म दिया। गांव के लोग उसे देखने पहुंच गए। किसी ने इसका फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो वायरल हो रहा है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय है।
क्षेत्र के गोल्हौरा में एक पालतू बकरी ने इंसान जैसे चेहरे वाले बच्चे को जन्म दिया था। बाकी शरीर बकरी जैसा है। आवाज भी बकरी की तरह हैं। पशुपालक ने बताया कि उनकी बकरी ने इंसानी शक्ल के बच्चे को जन्म दिया। उसे देखने के लिए लोगों का जमावड़ा हो गया। संवाद