फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर्व पर आज सजेंगी गोशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपाष्टमी पर्व पर आज सजेंगी गोशालाएं
विज्ञापन

कर्मचारी गो संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। गोपाष्टमी पर्व पर रविवार को जिले की सभी गोशालाओं में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीडीओ पुलकित गर्ग ने सभी जिम्मेदारों को पत्र जारी कर इस पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नगरीय ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जन सहयोग से गोशालाओं पर गो पूजन का कार्यक्रम नौ से दस बजे के बीच प्रारंभ किया जाएगा। साफ-सफाई के साथ गोवंश के भरण पोषण हेतु हरे चारे, चूना चोकर, गुड़ इत्यादि का प्रबंध जन सहयोग से करने की अपेक्षा की है। कार्यक्रम के समय गोवंश का चिकित्सकीय परीक्षण करते खुरपका, मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण व छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने हेतु ईयर टैंगिंग की जाएगी। गो पूजन के बाद कुपोषित बच्चों के परिजनों को उनकी मांग पर गोशाला से दुधारू गाय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। यह भी निर्देश है कि कर्मचारी गो संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करें। इसी क्रम में उसका विकास क्षेत्र के महरिया, कर्मा, मरवटिया, छितरापार, सोहांस सुमाली और नगर पंचायत के परसा गोशाला पर यह कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें