फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीमावर्ती जनपदों में भेजी युवती की फोटो, सक्रिय हुए चौकीदार, कर रहे पता

Thu, 21 Nov 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के अमौना पांडेय गांव के पास पांच दिन पहले बोरे में मिली लाश की पहचान नहीं हो पाई है। पता लगाने के लिए डुमरियागंज पुलिस ने सीमावर्ती जनपद बलरामपुर, बस्ती, गोंडा और संतकबीरनगर की पुलिस से संपर्क साधा है। लाश का हुलिया सहित फोटो भेजा है। उन जिलों की पुलिस कार्यालय से संबंधित थानों को पहचान के लिए भेजा गया है। फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ कुछ लगा नहीं हैं।
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अमौना पांडेय गांव के रास्ते पर शनिवार की रात ग्रामीणों ने बोरे में बंद युवती की लाश देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद डुमरियागंज पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेज दिया था। युवती की पाई गई लाश के सिलसिले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लाश की शिनाख्त के लिए उसका फोटो डुमरियागंज सर्किल के थानों सहित पड़ोसी बलरामपुर, बस्ती, गोंडा और संतकबीरनगर के थानों पर भेज कर उसकी पहचान कराने की मुहिम में जुट हुई है, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में डुमरियागंज कोतवाल रमेश यादव ने सीमावर्ती जनपदों से संपर्क साधा गया है। साथ ही चौकीदारों को सक्रिय किया गया है। जिससे लाश की पहचान हो सके। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
यह था लड़की का हुलिया
अमौना पांडेय गांव के निकट सड़क किनारे शनिवार की रात बोरे में मिली लाश की पहचान नहीं हुई है। बोरे में सिर कमर से ऊपर का हिस्सा ढक हुआ था। जबकि कमर से नीचे पैर का हिस्सा खुला हुआ मिला है। काले रंग का सलवार और ऊपर भी काले रंग का पकड़ा पहले हुई है। चेहरे पर दायें साइड में गहरे जख्म का निशाना है और चेहरे खून के छींटे पड़े हैं। वहीं, दोनों पैर में काला धागा बंधा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें