फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीकाकरण केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण, जताई नाराजगी

Thu, 21 Nov 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ क्षेत्र में बुधवार को जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर टीकाकरण दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय तखवा पोखर व (देवपुर नवडिहवा) का औचक निरीक्षण किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थिति मिली। जबकि एएनएम के देर से आने व आशा के गैर हाजिर रहने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस निर्गत करने का प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता को निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान ड्यू लिस्ट के अनुसार एमआर के 6 बच्चे हैं। गर्भवती रजिस्टर में 5 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन था। आशा माया देवी अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। एएनएम द्वारा परिवार नियोजन की सलाह नहीं दी जा रही है। सीएचओ भी बाद में आईं। जिलाधिकारी ने सीएचओ का ड्यू लिस्ट देखा गया। सीएचओ ने डीएम को बताया कि इस सेन्टर पर 12 गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील को देखा गया। रसोईया ड्रेस में नहीं थी। विद्यालय में कुल 86 बच्चे पंजीकृत है जिसके सापेक्ष 62 उपस्थित थे। कक्षा 3 में किसी छात्र के पास जूता नहीं था। एसओपी के बारे में जानकारी नहीं थी। ओएम सीट नहीं था। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें