सिद्धार्थनगर। पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव के लिए जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं द्वारा प्रस्तुत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को ऑडिशन हुआ।
विज्ञापन
इसका आयोजन रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर काॅलेज के सभागार में सुबह 10 से 4 बजे तक किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्र- छात्राओं ने सामूहिक व एकलऑडिशन में रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर काॅलेज तेतरी बाजार, श्री सिंहेश्वरी इंटर काॅलेज तेतरी बाजार, जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई, सिद्धार्थ मार्डन एकेडमी, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल थरौली एवं करौंदा मसिना, जनता विद्यामंदिर इंटर काॅलेज उदयराज गंज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज बांसी, सरला इंटरनेशनल स्कूल आदि सहित 18 विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। ऑडिशन में शिक्षक सच्चिदानंद शुक्ल, पूर्णेश्वर मिश्र, अर्चना सिंह, ज्योत्स्ना, कविता वर्मा,समर बहादुर पाल, राजेश शर्मा, अनिल गुप्ता आदि निर्णायक मंडल की उपस्थिति रही। संचालन नीतेश कुमार पांडेय ने किया। संवादउ