भनवापुर। क्षेत्र के सोहना में दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें नेपाल के लकी ने राजस्थान के मुन्ना टाइगर को पराजित किया। लकी की जीत पर तालियों की गड़गहट से पूरा परिसर गूंज उठा। विजेता पहलवान को पुरस्कार दिया गया है।
दंगल के दूसरे दिन पहला मुकाबला रिजवान गनी कश्मीर तथा सोनू पहलवान चंडीगढ़ के बीच हुआ। इसमें जबरदस्त टक्कर के बाद रिजवान गनी ने सोनू को चित किया। इसके बद मोंटी पहलवान दिल्ली और परवेज पहलवान उत्तराखंड के बीच टक्कर के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। सबसे रोमांचक मुकाबला लकी थापा नेपाल और मुन्ना टाइगर राजस्थान के बीच हुआ।
विज्ञापन
फ्री स्टाइल कुश्ती में धोबिया पछाड़ दांव आजमाते हुए लकी ने मुन्ना टाइगर को आसमान दिखाया। बबलू सिंह मेरठ और अंकित सोनीपत हरियाणा के बीच बराबरी पर छूटा। खुनियाव के अखंड प्रताप सिंह ने राजस्थान के मुन्ना को पराजित किया। निक्की शेरे पंजाब ने मोंटी दिल्ली को चित किया। मोहम्मद बख्तार राजस्थान ने परवेज उत्तराखंड को हराया।
लकी थापा पहलवान नेपाल और शमशेर सिंह पहलवान राजस्थान के बीच जबरदस्त टक्कर के बाद शमशेर सिंह राजस्थान ने लकी थापा को आसमान दिखाया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजन मनीष सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।म