फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इलाज कराने गया थे माता-पिता, फंदे से लटक गई बिटिया

Thu, 23 Jun 2022 05:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

अब्दुल मन्नान की 20 वर्षीय बेटी सबीना घर पर अकेली थी। इस दौरान वह छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटक गई। घर के पास बाग में बैठे युवती के भाई, बहन जब घर आए तो उसे फंदे पर लटका देखा। उसे फंदे से उतारकर मां का दवा कराने लखनऊ गए पिता अब्दुल मन्नान को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के पोखर भिटवा गांव के टोला भदाव गांव में बुधवार को छत के कुंडे से लटका युवती का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार पोखर भिटवा गांव के टोला भदाव निवासी अब्दुल मन्नान की 20 वर्षीय बेटी सबीना घर पर अकेली थी। इस दौरान वह छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटक गई। घर के पास बाग में बैठे युवती के भाई, बहन जब घर आए तो उसे फंदे पर लटका देखा।

उसे फंदे से उतारकर मां का दवा कराने लखनऊ गए पिता अब्दुल मन्नान को घटना की जानकारी दी। गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना त्रिलोकपुर पुलिस को दे दी।

शाम को लखनऊ से अब्दुल मन्नान पत्नी के साथ घर पहुंच गए। परिजन पोस्टमार्टम से मना कर रहे थे, लेकिन पुलिस नहीं मानी। सबीना के पांच भाई व तीन बहन हैं। वह भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि अब्दुल मन्नान ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें