फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पन्नू की गेंदबाजी से जीबीसीए ब्लू ने मारी बाजी

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करते नौगढ़ की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जीबीसीए रेड व ब्लू के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जीबीसीए ब्लू ने रेड को सात विकेट से हराया। जीबीसीए ब्लू की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए पन्नू ने पांच विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीबीसीए रेड के खिलाड़ियों ने निर्धारित 33 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 226 रन बनाए। इसमें शब्बीर रजा ने 97 रन, बुद्धा ने 35 रन व विकास ने 35 रनों की पारी खेली। जीबीसीए ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पन्नू ने पांच विकेट, अभिषेक ने तीन विकेट और जतिन व आकाश ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी ब्लू की टीम ने निर्धारित 33 ओवर में से 30.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें शफीकुर ने 100 रन, प्रेम ने 53 रन व शिव कुमार ने 43 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

जीबीसीए रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हुमैद, राहुल व गोलू ने एक-एक विकेट चटकाए। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, विपिन त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी मौजूद रहे।त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें