फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला-ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में जीबीसीए बनी चैंपियन, लक्ष्मी कैंब्रिज दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला-ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में जीबीसीए बनी चैंपियन, लक्ष्मी कैंब्रिज दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अमर उजाला-ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में चौथे व अंतिम दिन बृहस्पतिवार को गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी (जीबीसीए) शोहरतगढ़ की टीम जिला चैंपियन हो गई, जबकि रोमांचक मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्मी कैंब्रिज बांसी की टीम उपविजेता बनी।
सांसद जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के मुख्य नियंता प्रो. दीपक मिश्रा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राफी व नगद पुरस्कार दिया। चयन समिति ने मैच में प्रतिभाग करने वाली आठों टीम के बेहतर खिलाड़ियों की जिले की टीम बनाई है, जो गोरखपुर में चार अप्रैल से शुरू होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

फाइनल मैच में जीबीसीए के कप्तान मानस सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने वाली उतरी लक्ष्मी कैंब्रिज की टीम निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 117 रन की पारी खेली।
लक्ष्मी कैंब्रिज के आलोक यादव ने 37, अब्दुल अहद ने 21 व आलोक मिश्रा ने 15 रन का योगदान दिया, जबकि विपक्षी टीम जीबीसीए के संदीप पासवान ने तीन, पन्नू सरोज ने दो, बशीर, जतिन व हाशिम ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबीसीए ने आयुष श्रीवास्तव की अर्द्धशतकीय 51 रन व बशीर के 34 रन, मानस के 13 रन की बदौलत बढ़त बना ली। टीम ने 17 वें में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। लक्ष्मी कैंब्रिज की ओर से मोहित, शैफ, आलोक, शक्ति ने एक-एक विकेट लिया। इस मैच में बशीर अहमद का विकेट गिरने के बाद लगातार दो और विकेट गिरे तो मैच लक्ष्मी कैंब्रिज के खाते में जाता दिखाई दिया, लेकिन आयुष श्रीवास्तव क्रीज पर डटे तो जीबीसीए की जीत का रास्ता साफ हो गया।
इन्हें मिली ट्राफी
मैन ऑफ द सीरीज- मानस सिंह, कप्तान, जीबीसीए
मैन ऑफ द मैच- आयुष श्रीवास्तव, जीबीसीए
बेस्ट बैट्समैन-मानस सिंह, जीबीसीए
बेस्ट बॉलर-आलोक मिश्रा, लक्ष्मी कैंब्रिज
बेस्ट विकेट कीपर-आदर्श उपाध्याय, जीबीसीए
बेस्ट फील्डर-अब्दुल अहमद, लक्ष्मी कैंब्रिज
उभरता हुआ खिलाड़ी-ऋद्घि सिंह, जीबीसीए
इस प्रकार है सिद्धार्थनगर जिले की टीम
मानस सिंह कप्तान, बशीर अहमद उप कप्तान, आदर्श उपाध्याय विकेट कीपर, आयुष श्रीवास्तव, प्रिंस रंजन, शैलेंद्र गौतम, मो. हाशिम, संदीप पासवान, मोहित मिश्रा, ऋद्धि सिंह, जतिन वर्मा, शाबिर अंसारी, कृष्णा यादव, विनय एवं आलोक यादव जिले की टीम चयनित किए गए हैं। ये टीम मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेगी। चयन समिति में सिद्धार्थनगर क्रिकेट के सचिव विवेक मणि त्रिपाठी, संयुक्त सचिव विपिन मणि त्रिपाठी, मनीष यादव एवं सत्य प्रकाश त्रिपाठी शामिल थे।
सम्मानित हुई आयोजन समिति
शेषमणि प्रजापति अधिवक्ता प्रदेश सचिव अपना दल एस., दीपेंद्र पांडेय अंकुर प्रबंधक वीरेंद्र मिथिलेश्वर महाविद्यालय, रामकरन गुप्ता जिलाध्यक्ष शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, कलीमुल्लाह जिला महामंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, अरूण प्रजापति क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष गोरक्षप्रांत, आरएस पांडेय बसपा नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच, मनीष यादव समाजसेवी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी तैराकी प्रशिक्षक, गोविंद प्रसाद ओझा जिलामंत्री डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, रवि अग्रवाल व्यवसायी, सुजीत जायसवाल जिलाध्यक्ष ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ, सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, सचिव विवेक मणि त्रिपाठी, कैलाश मणि त्रिपाठी सचिव क्रीड़ाभारती, सुधीर श्रीवास्तव तहसील अध्यक्ष लेखपाल संघ को सम्मानित किया गया।
खेल और योग का संगम बना स्टेडियम
बर्डपुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा के बच्चों ने समापन समारोह में योग के हैरतअंगेज करतब दिखाए तो लोगों ने दांतों तले ऊंगली दबा ली। इस मौके पर खेल और योग का संगम बन गया और दर्शकों ने उनका तालियों से स्वागत किया। जिला स्काउट मास्टर महेश प्रसाद की देखरेख में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। योगा में उमेश, अमरनाथ, नागेश्वर, चंदन, रौनक, शिल्पा, चांदनी ने सराहनीय प्रदर्शन किया।
विधायक ने भेजा नगद पुरस्कार
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल एस. के विधायक विनय वर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार भेजा। पुरस्कार की घोषणा होते ही खिलाड़ियों के चेहरे खिल गए और उन्होंने तालियों के गड़गड़ाहट से खुशी जाहिर की। अतिथियों ने ट्राफी के साथ विजेता टीम को 15 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये विधायक की ओर से भेजी गई पुरस्कार राशि दी। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

प्रायोजकों का हुआ सम्मान
क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रायोजकों का सम्मानित कर उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई। रामविलास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज और जीवन ज्योति हॉस्पिटल की ओर से विपुल द्विवेदी, गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल के व्यवस्थापक अमित कुमार राय, एसपी हीरो के जनरल मैनेजर अनिल मिश्र को अमर उजाला की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। एसजीसी सेंटर (नर्सिंग कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल एवं पब्लिक स्कूल) बेवा डुमरियागंज के फाउंडर एवं सीईओ काजी अहमद मुख्तार प्रवासी भारतीय हैं। आस्ट्रेलिया से वापस होने पर उन्हें गोरखपुर की प्रतियोगिता में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें