फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आंबेडकर वार्ड में गणेश पूजा का उल्लास

Mon, 21 Sep 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 10 दिन तक चलने वाले गणेश महोत्सव का शुभारंभ होने के साथ ही जगह-जगह घरों और पूजा पंडालों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की गईं हैं। मूर्ति स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया।
विज्ञापन

कस्बे के आंबेडकर नगर वार्ड में राम अवध यादव, सुजीत सहानी, मोहन सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना शुरू की। श्रद्धालुओं ने बताया कि आंबेडकर नगर में पिछले छह वर्षों से गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष गणेश प्रतिमा का विसर्जन 24 सितंबर को किया जाएगा। गणेश प्रतिमा की स्थापना के बाद से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें