शोभायात्रा के साथ गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा विशुनपुर में बाल कीर्तन की ओर से स्थापित श्रीगणेश प्रतिमा का रविवार शाम भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन कर दिया गया। इसके साथ महोत्सव का विधिवत समापन हो गया।
बाल कीर्तन मंडल कमेटी के सदस्य अबीर-गुलाल उड़ाते और डीजे की धुन पर थिरकते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा को विशुनपुर गांव स्थित समय माता मंदिर के तालाब के पास ले गए। अगली बार फिर से भव्य तरीके से गणेश महोत्सव के आयोजन का प्रण लेते हुए नम आंखों से प्रतिमा को विसर्जित किया। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मोहल्लों से गुजरी। जिन मोहल्लों से होकर शोभायात्रा गुजरी मोहल्ले के लोगों ने भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने झुककर आशीर्वाद लिया।
शोभायात्रा के दौरान त्रिलोकपुर थाना पुलिस मुस्तैद दिखे। इस अवसर पर आयोजक राम रूप सैनी, कमेटी अध्यक्ष राम प्रताप सैनी, विक्रम, बुद्धिराम, संतुराम, राम प्रसाद गुप्ता, संतोखी, कन्हैयालाल, गोपाल, सर्वेश कुमार, दिनेश, राम बरन, श्याम सुंदर, दिनेश मौर्य, दुर्गेश, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।