फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रमजान में आसमान छू रहे हैं फलों के दाम

Sat, 23 Mar 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। रमजान के चलते फलों के दाम दुगुना दाम पर बिक रहे हैं। रोजेदारों की इफ्तार की थाली में मौसमी फल शामिल रहता है, इसीलिए दुकानदार मौके का फायदा देखकर दाम बढ़ा कर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

डुमरियागंज मंदिर चौराहा स्थित फल मंडी में दुकानों पर शनिवार को रमजान के चलते लोग फलों की खरीदारी काफी तादात में करते दिखाई दिए। महंगाई के बावजूद लोगों ने फलों की खरीदारी की। रमजान के चलते फलों की मांग बढ़ जाने से फल कारोबारी दाम में दोगुना तिगुना वृद्धि कर दिए हैं। कल तक 20 और 30 रुपये किलो में बिकने वाला केला 40 व 100 किलो में मिलने वाला सेब का दाम 120 से 130 के बीच पहुंच गया है। अनार 100 से 120 तथा 50- 60 रुपये प्रति किलो वाला संतरा 70 और 80 रुपये में बिक रहा है। इसी तरह अंगूर 80 से बढ़कर 100 तक और अनानास 60 से बढ़कर 70- 80 में तथा मुसम्मी 80 से 100 तक पहुंच गया है। पपीता के दाम में भी वृद्धि हुई है। यही हाल तरबूज और खरबूज का भी है। फलों के दाम महंगे होने के बावजूद रोजेदार इफ्तार करने के लिए फलों की खरीदारी कर रहे हैं।
-
मंडी में दाम बढ़ाने से महंगे हुए फल
नगर में फल का व्यवसाय करने वाले साहबान, मोहम्मद हुसैन, बरकत, खलील, साहबान, इम्तियाज, कनिक राम, लालचंद कल्लन, शुबराती, लक्ष्मण ने बताया कि रमजान के चलते थोक फल विक्रेताओं ने सभी फलों के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे मजबूरन किराया और मजदूरी को जोड़कर महंगे दाम पर बेचने पड़ रहे हैं। लोगों ने बताया कि फलों की मूल्यवृद्धि रमजान के बाद कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें