फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से निकाल लिए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते से निकाल लिए 50 हजार रुपये
विज्ञापन

- केस दर्ज करने के बजाए पुलिस पर सुलह करने का दबाव बनाने का आरोप
- शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र का मामला, पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एटीएम कार्ड चोरी कर 50 हजार रुपये बैंक खाता से निकालने और विरोध करने पर जातिगत टिप्पणी करने के साथ धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मामले में पुलिस पर केस दर्ज करने के बजाए सुलह के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उसने एसपी को शिकायती पत्र देकर रुपये वापस कराने की गुहार लगाई है। मामला शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के कुरहवा गांव का है।
कुरहवा निवासी रामप्रताप का आरोप है कि वह एटीएम से रुपये निकालने के लिए 30 मई को क्षेत्र के एक गांव निवासी के पास गए थे, वह कार्ड स्वैप कर रुपये निकालता है। पीड़ित ने बैंक खाते से 3500 रुपये निकाले। आरोप है कि इसी बीच उस शख्स ने उसका एटीएम कार्ड चुरा लिया। पासवर्ड उसे पता हो ही गया था। उसी कार्ड से 31 मई को बस्ती रुधौली स्थित एक स्थान से 50 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए। जब मोबाइल फोन पर मैसेज आया तो रामप्रताप उस व्यक्ति के पास पहुंचे। रुपये वापस करने और एटीएम देने की बात कहीं तो उसने धमकी देते हुए जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया। मामले में केस दर्ज कराने गए तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसकी शिकायत पीड़ित ने शुक्रवार को एसपी से की तो उन्होंने केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रताप का आरोप है कि जब वह सीओ बांसी के पास पहुंचे तो वे मामले में सुलह कराने के लिए दबाव बनाने लगे। इस संबंध में एसपी डॉ. यशवीर ने कहा कि पीड़ित उनके पास आया था। उसे न्याय मिलेगा। केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें